पुलिस ने छेडछाड के आरोपी को दबौचा
तितावी। पुलिस ने नाबालिग युवती के साथ छेडछाड करने के आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न मामलो मे वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत थाना प्रभारी राजेन्द्र वशिष्ठ के निर्देशन मे नाबालिक युवती से छेडछाड करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस अभियान के तहत एक सटोरिये को भी रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने फरमान पुत्र रियाज निवासी जसोई व सटोरिया मुरली पुत्र गेंंदा निवासी जसोई को गिरफ्तार कर लिया।

