Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नोडल अधिकारी ने अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा नामित जनपद के प्रभारी अधिकारी एवं विशेष सचिव नगर विकास उ.प्र. डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने आज नगर क्षेत्र मे कई स्थानो का स्थलीय निरीक्षण व महावीर चौक स्थित कोरोना सलाह एवं जांच केदं्र का निरीक्षण कर अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जनपद मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन रहे जनपद के प्रभारी अधिकारी डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी जनपद के 5 दिवसीय दौरे पर है।

जनपद प्रवास के आज दूसरे दिन प्रभारी अधिकारी एवं विशेष सचिव नगर विकास डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने नगर के गन्दा कुआ, किदवई नगर स्थित तालाब, ए टू जैड प्लान्ट के डम्प हाउस, प्रेमपुरी स्थित गांधी पार्क तथा ईदगाह आदि विभिन्न स्थानो पर पहुंच कर वहां की सफाई व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए उक्त स्थानो पर उचित साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिए।

प्रभारी अधिकारी डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने इस दौरान सफाईनायको की डयूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान प्रभारी अधिकारी के साथ डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार, ईओ पालिका, सीओ सिटी,शहर कोतवाल अनिल कप्परवान आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 11 =