Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एक लाख का ईनामी डकैत गिरफ्तार, 2017 में डाली थी 20 लाख की डकैती

मुजफ्फरनगर। पुलिस ने एक लाख रूपये के ईनामी कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अवैध शस्त्र व ०१ मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सुबह थाना बुढाना पुलिस ग्राम बायवाला से बड़ौत रोड पर रजवाहे के पास से डकैती के अभियोग में वांछित चल रहा ०१ लाख का ईनामी अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता आशु उर्फ लम्बू उर्फ उर्फ खालिद उर्फ आस मौहम्मद पुत्र अब्दुल हक निवासी मौहल्ला पीरजादगान कस्वा व थाना सरधना जनपद मेरठ बताया गया है।

उसके कब्जे में पिस्टल मय पांच जिन्दा व दो खोखा कारतूस ३२ बोर। दो खोखा कारतूस ३१५ बोर बरामद किए गए। एक काले रंग की स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त आशु उर्फ लम्बू उर्फ उर्फ खालिद उर्फ आस मौहम्मद मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत डकैती के अभियोग में वांछित व एक लाख रूपये का पुरस्कार घाषित अपराधी है

जिस पर जनपद मेरठ, मुजफ्फरनगर में हत्या, हत्या का प्रयत्न, डकैती, लूट, चोरी, गैंगस्टर आदि संगीन धाराओं में करीब ४० अभियोग दर्ज हैं तथा आपराधिक इतिहास के अनुसार एक लाख के इनमिया कुख्यात अपराधी आंसू इर्फ़ लम्बू उर्फ खालिद पुत्र अब्दुल हक नि० पीरजादगान सरधना जनपद मेरठ को एक मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में जनपद मु नगर के थाना बुढाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

जिससे १ अदद पिस्टल ३२ बोर मय ५ जिंदा कारतूस ३२ बोर, २ खोके ३१५ बोर व एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर बरामद हुई है।आंसू उर्फ लम्बू उपरोक्त पर लूट, हत्या और डकैती के लगभग ३७ मुकदमे पंजीकृत हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =