Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एक ओर हॉस्पिटल किया गया सील

मुजफ्फरनगर। जनपद के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जहां गांव में महिला के घर के आसपास के एरिया को सील कर दिया गया है

वहीं मेरठ रोड स्थित जिस अस्पताल में महिला का ऑपरेशन होना था, उसे भी प्रशासन द्वारा क्वारंटाईन करते हुए सील कर दिया गया है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी एक महिला का उपचार शहर के मेरठ रोड स्थित दीवान हॉस्पिटल में चल रहा था। डॉक्टर द्वारा कराई गई कोरोना टेस्ट में की रिपोर्ट में महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

जनपद के देहात क्षेत्र से कोरोना का मामला सामने आने से जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए दीवान हॉस्पिटल को क्वारंटाईन करते हुए सील कर दिया है।

प्रशासन द्वारा आदमपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21026 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fifteen =