Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना से मुजफ्फरनगर की एक ओर महिला की मौत

मुज़फ्फरनगर। जनपद के लिए एक के बाद एक अशुभ समाचार आ रहे हैं। जनपद के पुरकाजी क्षेत्र की निवासी कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की ऋषिकेश स्थित एम्स में मौत होने का समाचार है।

ऋषिकेश एम्स के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने  इसकी पुष्टि की है।

उन्होने बताया कि पुरकाजी क्षेत्र निवासी दंपत्ति एक जून को ओपीडी में आए थे। पत्नी को अत्यधिक एनीमिया, उल्टी एवं डायरिया की शिकायत होते पर आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। साथ ही महिला का कोविड टेस्ट लिया गया।

बुधवारको आई रिपोर्ट पॉजिटिव थी। इलाज के दौरान कोविड संक्रमित 25 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी गई है और महिला के पति को एम्स में भर्ती कर लिया है।

मुज़फ्फरनगर में इससे पहले शहर के मौहल्ला रामपुरम निवासी बुजुर्ग महिला की पहले ही कोरोना के चलते मौत हो चुकी है। बीती देर रात ही मुजफ्फरनगर के ही निवासी एक युवक की ऋषिकेश एम्स में मौत होने का समाचार प्रकाश में आया था, अब एक ओर मौत ने जिले के लोगो की बेचैनी बढा दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20660 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =