Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गुड़ मण्डी के बाहर किसान बाजार में दुकानों में लगी आग से हड़कम्प

मुज़फ्फरनगर। एशिया प्रसिद्ध गुड़ मण्डी के बाहर किसान बाजार में बनी ८, ९ दुकानों में शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई सूचना मिलते ही मोके पर पहुंचे दमकल कर्मियों सहित स्थानीय पुलिस और नागरिक लगे आग बुझाने में आग इतनी तेजी से फैली की कई दुकानों को अपनी चपेट में लेती चली गई

जिसमे बुरा -पताशे, चीनी, तेल घी सहित प्लास्टिक, हाइड्रो कैमिकल, बांस बल्ली आदि की दुकाने जल गई। दरअसल मामला जनपद मु० नगर के थाना नई मंडी क्षेत्र की एशिया सुप्रशिद्ध गुड़ मंडी के बाहर बने किसान बाजार का है जहां आज दोपहर बाद अचानक शार्ट शर्किट के कारण एक के बाद एक कई दुकानों में आग लग गई।

अचानक कई दुकानों में आग लगते देख राहगीरों एंव अन्य दुकानदारों ने मामले की सूचना आग लगने वाली दुकानो के मालिकों सहित स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को देकर आग बुझाने का प्रयास किया। उधर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों सहित स्थानीय पुलिस एंव पीड़ित दुकानदार तुरन्त ही घटना स्थल पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घन्टो में आग पर काबू पाया।

उधर किसान बाजार में कई दुकानों में आग लगने की सूचना मिलते ही दी गुड़ खांडसारी अध्यक्ष एंव व्यापारी नेता संजय मित्तल , सदर विधायक एंव राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल सहित कई व्यापारी नेता मोके पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों को ढांढस बढ़ाया 

जिन दुकानदारों की दुकानों में आग लगी है उनमे राधेश्याम बुरा , पताशे वाले दो दुकान, सुरेश पुत्र मीठ्ठन लाल गोयल चीनी,बुरा,घी तेल व्यापारी दो दुकान, सुरेश बिंदल प्लास्टिक,पन्नी,ड्रम, कलाली हाइड्रो , दो दुकान, विनय शंकर बांस बल्ली वाले दो दुकान, प्रमोद जैन एक दुकान हैं। आग लगने से पीड़ित दुकानदारों के भारी नुक्सान की आशंका बनी है

अभी तक आग लगने से हुए नुकसान के आलांकन की विस्तृत जानकारी पीड़ित दुकानदारों ने नही दी है ।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 9 =