Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मंगलवार को कडी सुरक्षा में होगी पीईटी परीक्षा, तैयारी की समीक्षा की गयी

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2021) के सफल संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। 24 अगस्त को दो पालियों में 27 परीक्षा केन्द्रों पर होने वाली उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पीईटी परीक्षा) वर्ष 2021 के सफल संचालन हेतु चौधरी चरण सिंह सभागार कलक्ट्रेट में बैठक आहूत की गयी।

बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित कुमार सिंह द्वारा निर्देश दिये गये कि उक्त परीक्षा की शुचिता को बनाए रखने के लिये किसी भी अभ्यर्थी को किसी भी प्रकार की पाठ्य-सामग्री, कैलकुलेटर, डॉकुपेन, स्लाइड रूलर, लॉग टेबल तथा कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलैक्ट्रानिक किसी भी प्रकार की घडी, मुद्रित अथवा लिखित सामग्री, कागज के टुकडे, मोबाइल फोन, पेजर अथवा किसी भी प्रकार का उपकरण परीक्षा कक्ष में लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।

उक्त के अतिरिक्त कोविड हेल्प डेस्क बनाने तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त मात्रा में मास्क, थर्मल स्केनर तथा सेनेटाइजर की व्यवस्था के भी निर्देश दिये गये। गेट पर सभी अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। छात्रों के मोबाइलध्बैग आदि को जमा करने की उचित व्यवस्था यथा अलग से क्लॉक रूम की व्यवस्था केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा की जाएगी तथा बैगध्मोबाइल रख-रखाव हेतु स्टीकर व रबर बैंड से बांधकर सुरक्षित रखा जाए तथा क्लॉक रूम द्वारा किसी भी परीक्षार्थी से कोई शुल्क कदापि न लिया जाए

जिससे कि परीक्षा समाप्ति के उपरान्त किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। परीक्षा केन्द्रो पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराते हुए दो कक्ष निरीक्षको एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रश्न पत्र खोले जाएंगें।

परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में अधिकतम् प्रातरू 9 बजें तक तथा द्वितीय पाली में अधिकतम दोपहर 2ः30 बजे तक ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जा सकता है तथा किसी भी परीक्षार्थी कों परीक्षा समाप्ति से पूर्व बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से ओएमआर शीट की प्रविष्टि सावधानीपूर्वक भरवाएंगे

जिससे कि दूसरी ओएमआर शीट देने की स्थिति उत्पन्न न हो। परीक्षार्थी के चेहरे की पहचान तथा गहन तलाशी परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर ही की जाएगी। केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त किसी को मोबाईल रखने की अनुमति नही होगी। परीक्षा में लगे लोगों से इतर कोई भी बाहरी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश नहीं करेगा। वाहन हेतु केन्द्रों पर पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुजफ्फरनगर द्वारा यह भी बताया गया कि परीक्षा की शुचिता मुख्यमन्त्री की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। इलैक्ट्रानिक डिवाइस के सम्बन्ध में पूरी सतर्कता बरती जाए। इसके लिये पुलिस प्रशासन को भी निर्देशित कर दिया गया हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परीक्षा का कार्य तीन चरणो में क्रमशः प्रथम चरण मे परीक्षा की पूर्व की व्यवस्था, द्वितीय चरण में परीक्षा के संचालन की व्यवस्था तथा अंतिम चरण में परीक्षा समाप्ति के उपरान्त की व्यवस्था आयोग द्वारा निर्गत निर्देशानुसार की जायेगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी परीक्षा केंन्द्रों को 9 सैक्टरों में बांटकर सैक्टर मजिस्ट्रेट्स की तैनाती कर दी गयी है

इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक एक स्टेटिक मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। परीक्षार्थी को अपने उत्तर केवल काले बॉलपाइंट पैन से ही अंकित करने हैं। उपस्थिति पत्रक पर क्रमांक, पुस्तिका की सीरीज, आवेदक के हस्ताक्षर अनिवार्य है। परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान खुली नहीं रहेगी।

परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर वीडियोग्राफी करायी जाएगी। समस्त सैक्टर व स्टेटिक मैजिस्ट्रेट् परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापकों के लिये अपनी संस्थाध्कार्यालय का पहचान पत्र रखना अनिवार्य होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + twelve =