Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आरंभ: टीकाकरण कराया

मुजफ्फरनगर। आज से कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण आरंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस०के० अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तीसरा चरण के अंतर्गत ६० वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया गया

जिसके अंतर्गत जिला पुरुष चिकित्सालय में १०५ लोगों का टीकाकरण किया गया तथा जिला महिला चिकित्सालय में ९२ लोगों ने अपने वैक्सीनेशन कराया।

उन्होंने बताया कि ६० वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति अपना टीकाकरण कराना चाहते हैं वह  लिंक पर जाकर अपना स्वयं पंजीकरण करा सकते हैं।

इसके साथ ही ऐसे लोग जिनकी आयु ४५ वर्ष से ५९ वर्ष के मध्य है तथा वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं या वह पिछले १० वर्षों से अधिक मधुमेह या उच्च रक्तचाप से पीड़ित हो ऐसे व्यक्ति भी किसी रजिस्टर्ड एमबीबीएस चिकित्सक से शासन द्वारा निर्गत प्रारूप पर अपना प्रमाण पत्र लेकर लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 4 =