इंजीनियरिंग एवम् एम0बी0ए0 के विद्यार्थियों के चयन हेतु प्लेंसमेंट ड्राइव का आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की ईकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इंदौर, मध्य प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनी कैपिटल वाया गलोबल रिसर्च लि0 द्वारा इंजीनियरिंग एवम् एम0बी0ए0 के विद्यार्थियों के चयन हेतु प्लेंसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया।
प्लेसमेन्ट प्रक्रिया को 2 चरणों मे विभाजित किया गया प्रथम चरण में ऑनलाईन ऐपटिडियूड टैस्ट एवं् द्वितीय चरण में व्यक्तिगत साक्षात्कार रहा। इस चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण मे श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के 120 छात्र/छात्राऐं सम्मिलित हुये। जिसमे से 46 छात्र/छात्राऐ द्वितीय चरण के लिए चयनित हुये।
चयनित हुये 46 छात्रों को व्यक्तिगत साक्षात्कार की प्रक्रिया के लिए आंमत्रित किया गया। कम्पनी के एच0आर0 मैनेजर ने साक्षात्कार लिया तथा 09 विद्याथियों को सुनिश्चित रूप से क्लाइंट एक्यूजिशन मैनेजर के पद पर चयनित किया गया। जिनका सालाना पैकेज 3 लाख रुपये से अधिक होगा। चयनित हुये विद्यार्थियों में बी0टैक0 कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिंग ब्रॉच से प्रखर कुलश्रेष्ठ, अजीम सिद्दकी, मौ0 शहजाद, कु0 काजल मिरचान, शिवम डोमीर और एम0बी0ए0 से शुभांगी गुप्ता और विदिशा रहें। चयनित हुये छात्रों को कम्पनी द्वारा लेटर आफर इंटंट दिया गया।
इस अवसर पर चैयरमैन श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज का टै्रनिंग एवम् प्लेसमैन्टस सेल छात्रों के प्लेसमैन्ट के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेगें। इस अवसर पर उन्होनें श्रीराम कॉलेज के इंजीनियरिग एवम् एम0बी0ए0 के विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियो को चाहिए कि वें स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहे।
उन्होने कहा कि औद्योगिकरण ने रोजगार के कई साधन विकसित किये हैं अतः विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें। चयनित विद्यार्थियों को संस्थान निदेशक डा0 आलोक गुप्ता ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवम ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट ऑफिसर पवन कुमार गोयल को बधाई दी। चयनित छात्रों ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता एवम संस्था में उच्च कोटी की शिक्षा प्रणाली एवम गुरूजनों को जाता है।
इस अवसर पर चीफ ट्रेनिग एंड प्लेस्मेंट आफिसर पवन कुमार गोयल ने कहा कि प्लेसमैन्ट के बढ़ती चयन प्रक्रियाओं से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंजीनियरिंग तथा एम0बी0ए0 के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न है तथा निश्चित ही वे आगे चलकर अपने जनपद एवम् देश का नाम रोशन करेगें। कार्यक्रम के अंत मे डीन एकेडमिक श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव ने सभी विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुये कहा कि श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्लेसमेन्ट की तरफ तत्परता से कार्य कर रहा है
विद्यार्थियों को निश्चित ही रोजगार के विकल्प मिलते रहेगें। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ० आलोक गुपता, डीन-ऐकेडिमिक अफेयर प्रो0 साक्षी श्रीवास्तव, पवन कुमार गोयल, देवेश मलिक, राजीव रावल, सौरभ कट्टर, विकास बंसल, डी0एस0 यादव आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।
