Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना सिविल लाइन पुलिस ने रेशू विहार तिराहे से दो शातिर चोर दबौचे

मुज़फ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी के अभियोग का खुलासा करते हुए ०२ शातिर चोर अभियुक्तों को रेशू विहार तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने नूर मौहम्मद उर्फ़ काला उर्फ़ आशू पुत्र घसीटा निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुज़फ्फरनगर, दिलनवाज उर्फ़ छोटा खां पुत्र जमशेद निवासी मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर मुज़फ्फरनगर ने बताया जिनके कब्जे से २२ हज़ार रूपये नकद (चोरी के अभियोग से संबधित ), ०२ तमंचे मय ०६ ज़िंदा कारतूस ३१५ बोर, ०२ जोड़ी पाजेब सफेद धातु ( चोरी के अभियोग से संबधित ), ०१ अंगूठी पीली धातु ( चोरी के अभियोग से संबधित), ०१ चोरी की मोटर साईकिल पैशन बरामद हुई।

अभियुक्तगण ने दौराने पूछताछ बताया कि उनके द्वारा बैग ’ 4 जनवरी को रोडवेज बस अडडे से महिला से चोरी किया गया था

गिरफ्तार अभियुक्तों पर चोरी, अवैध शस्त्र आदि संगीन धाराओं के अभियोग पूर्व में दर्ज है, अभियुक्तगण ने थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत अन्य चोरी की घटनाओं का भी जुर्म इकबाल किया गया है।

मुजफ्फरनगर शहर – सिटी न्यूज

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =