थानाध्यक्ष सिखेड़ा वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुठभेड़- गो तस्कर गिरफ्तार
सिखेड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के दिशा निर्देश में थानाध्यक्ष सिखेड़ा वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस मुठभेड़-
सिखेड़ा उपनिरीक्षक मानसिंह को मुखबीर के द्वारा सूचना मिली की सलीम के आम के बाग में चार व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं,इस सूचना पर उपनिरीक्षक मान सिंह द्वारा कांस्टेबल नीतू सिंह, राघवेंद्र, जितेंद्र कुमार के साथ सलीम के बाग में गो तस्करों को पकड़ने पहुंचे तो अभियुक्त गणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया
जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा स्वयं को बचाते हुए अभियुक्त सलीम पुत्र मांगता, वसीम पुत्र मांगता, सलमान पुत्र अनीस कुरेशी निवासी नई बस्ती ग्राम निराना थाना सिखेड़ा मुजफ्फरनगर को मौके से ६० किलो मांस खाल सिंह खोर पूछ एक छरी लकड़ी का गुटका बाट तराजू एक तमंचा ३१५ बोर १खोखा कारतूस १ जिंदा कारतूस३१५ तथा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस के साथ गिरफ्तार किया गया।
