थाना पुरकाजी पुलिस ने मुठभेड में चार शातिर चोर दबौचे
मुजफ्फरनगर। थाना पुरकाजी पुलिस ने जंगल ग्राम हरी नगर से दौरान पुलिस मुठभेड में चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग गए।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण ने ४ जुलाई को गणेश धर्म कांटा झबरपुर से वादी धर्मेंद्र सिंह पुत्र नत्थू सिंह निवासी ग्राम झबरपुर थाना पुरकाजी मुजफ्फरनगर की दो मोटर बिजली, एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक अल्टीनेटर और एक स्टेबलाइजर को चोरी की थी।
गिरफ्तार अभियुक्तों में यस ग्रेवाल उर्फ चौपाल पुत्र इसपाल, अर्जुन पुत्र प्रदीप कुमार, अंकुर पुत्र रणवीर व निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी हैं। भागे गये अभियुक्त आदेश पुत्र विनोद और अन्नू पुत्र नेत्रपाल निवासी हरि नगर थाना मुजफ्फरनगर बताए गए हैं।
उनके पास से एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस ३१५ बोर, दो चाकू नाजायज के अलावा दो मोटर बिजली, एक इनवर्टर, एक बैटरी, एक अल्टीनेटर, एक स्टेबलाइजर बरामद किए हैं।

