Feature

Post Office मंथली इनकम स्‍कीम: सालाना पाना चाहते हैं बेहतर रिटर्न तो…

 Post Office की योजनाएं सुरक्षित निवेश करने के लिए फायदे का सौदा मानी जाती है। इसमें आप बिना जोखिम के पैसे लगा सकते हैं और आसानी से निवेश कर सकते है। पोस्‍ट ऑफिस की छोटी बचत योजनाओं में निवेश पर आपको अधिक रिटर्न दिया जाता है। अगर आप हर महीने एक निश्चित ब्याज चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की मंथली इनकम स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्‍कीम में एक बार पैसा जमा करने पर आपको हर महीने एक निश्चित धनराशि दी जाती है।

Post Office MIS Scheme

इस Post Office स्‍कीम की बात करें तो मंथली इनकम स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। इस खाते में कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा 3 व्यक्ति एक साथ अकाउंट खोल सकते हैं।

इस स्कीम के तहत आप कम से कम 1000 के 100 गुणक में पैसा जमा कर सकते हैं। अगर आप सिंगल अकाउंट का उपयोग कर रहे हैं तो 4.5 लाख रुपये का ही पैसा जमा कर सकते हैं। वहीं ज्‍वाइंट खाते में तहत 9 लाख रुपये त‍क का निवेश किया जा सकता है।

इस स्‍कीम के तहत खाता 5 साल के लिए होता है। यानी कि आपके निवेश का पैसा पांच साल में मैच्‍योर होगा। पैसा जमा करने के बाद आप एक साल तक का पैसा नहीं निकाल सकते हैं। वहीं अगर आप 1 से 3 साल के बीच पैसा निकालते हैं तो आपको निवेश किए गए पैसे में से 2 फीसद काटकर रकम दी जाती है। इसके साथ ही अगर आप 3 से 5 साल के बीच पैसा निकालते हैं तो आपको 1 फीसद का अमाउंट काटकर दिया जाता है।

एकमुश्‍त धनराशि

Post Office  की यह स्‍कीम सालाना अच्‍छा रिटर्न देती है। अगर आप इसमें 5 साल के लिए एक निश्चित धनाराशि निवेश करते हैं तो आपको सालाना के तोर पर 6.6 फीसर का ब्‍याज दिया जाता है। इस स्‍कीम के तहत सालाना और मंथली पेमेंट किया जाता है।

यानी कि अगर आप एकमुश्‍त धनराशि का निवेश करते हैं तो साल में कुछ पैसे और हर महीने निश्चित धनराशि इनकम के तौर पर दी जाती है। इस स्‍कीम में निवेश करने पर आयकर अधिनियम 80 सी के तहत छूट भी दिया जाता है। (From Internet)

Post Office PPF Scheme: देती है 7.1 प्रतिशत वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज दर

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =