प्रमोद त्यागी
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंउत्तर प्रदेश

प्रमोद त्यागी विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री बने,कार्यकाल 2 वर्ष के लिए

विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति ने मुजफ्फरनगर के नावला निवासी प्रमोद त्यागी को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष कालिकापीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत जी के अनुमोदन पर उनके आशीर्वाद प्राप्त प्रमोद त्यागी का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रमोद त्यागी कि नियुक्ति से महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज के हिंदुत्व व विकास के मिशन को और गति देंगे।

विश्व हिंदू महासंघ के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री प्रमोद त्यागी ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी महासंघ द्वारा सौपी गई कि उसका वह पूर्ण निष्ठा व लगन से पुरा करेंगे

इसके लिए उन्होंने महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, योगी आदित्यनाथ जी, भिखारी प्रजापति, अतुल सिंह, ओमप्रकाश यादव श्याम तिवारी अवस्थी, आशुतोष टंडन उर्फ पप्पन सहित सभी वरिष्ठ जनो का आभार जताया।

हाथरस कांड में बड़ा खुलासाः घूंघट के अंदर थी नकली ‘भाभी’, असलियत जान दहला देश

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =