Pratapgarh News: लूडो की लत के चलते अपने मकान मालिक से खुद को बाजी में हार गई Wife
Pratapgarh News: देवकली मोहल्ले के रहने वाली विवाहिता लूडो की लत के चलते अपने मकान मालिक से खुद को बाजी में हार गई है और मकान मालिक ने पत्नी लौटाने से मना कर दिया है। अब पति ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
देवकली मोहल्ले में रहने वाला युवक राजस्थान के जयपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी पत्नी देवकली मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। ऑनलाइन लूडो गेम के फेर में युवक की पत्नी शतरंज की बाजी में खुद को हार गई है। इससे उसके पति ने कार्यवाही की गुहार लगाई है।
बताया गया है कि पीड़ित किराएदार युवक की पत्नी के मोबाइल की मदद से मकान मालिक से शतरंज की बाजी ऑनलाइन खेल रही थी। जबकि महिला का पति राजस्थान में एक प्राइवेट नौकरी करता था और वहां से जो भी कमाता था उसे पत्नी को भेजता था और उसकी पत्नी यहां लूडो गेम और ताश पत्ती खेलती थी। रुपए लगाने के बाद पत्नी के पास गिरवी रखने को कुछ नहीं था। तो उसने खुद को दांव पर लगा दिया और बाजी हार गई।
पीड़ित युवक के अनुसार जब वह राजस्थान से कमाकर लौटा तो अपनी पत्नी को फोन करने लगा फोन न लगने पर वह घर पर गया तो पत्नी ने सारी दास्तान अपने पति से बतायी।
लेकिन मकान मालिक ने उसे उसके पति के साथ जाने देने से मना कर दिया। महिला के पति पंचायत के बल पर संभ्रांत लोगों को बुलाकर समझाना बुझाना चाहा लेकिन उसके बाद भी कुछ हल नहीं निकला।

