उत्तर प्रदेश

Prayagraj: Allahabad High Court ने हैजा कॉलोनी को खाली कराने के दिए निर्देश,21 लोग अनाधिकृत तरीके से रह रहे

Prayagraj में अल्लापुर की हैजा कॉलोनी में अवैध तरीके से रहने वाले लोगों की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने नगर निगम को 30 दिन के भीतर उन्हें हटाने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ नगर आयुक्त से ये भी कहा है कि अगर ज़रूरत पड़े तो पुलिस अधिकारियों से पुलिस के जवानों की मांग भी की जाए और एसएसपी पुलिस बल मुहैया कराए. कोर्ट ने अवैध तरीके से रहने वालों के लिए कहा है कि वो आवास खाली कर दें.

वहीं नए आवंटन के विचार करने के सवाल पर कोर्ट ने कहा है कि विचार तभी किया जा सकता है कि जब परिसर खाली कर दिया जाएगा. आदेश के अनुपालन में आयुक्त को एक हकफनामा भी दाखिल करने के निर्देश दिए. इस मामले की सुनवाई से पहले नगर आयुक्त ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि हैजा कॉलोनी में कुल 113 लोगों को क्वाटर एलाट किए गए हैं, जिनमें 21 लोग अनाधिकृत तरीके से रह रहे हैं. इसमें एक परिवार के अलग-अलग लोगों के नाम क्वाटर एलॉट हैं.

हलफनामे में ज़िक्र करते हुए आयुक्त ने कोर्ट से कहा है कि अवैध कब्जा धारकों बार-बार सूचनाएं नोटिस के माध्यम से भेजी गई हैं. कोर्ट ने इसको कानून और शासन के सिद्धातों के विपरीत बताया है. इस मामले में भैयाराम नाम के शख्स ने याचिका दाखिल की थी.

इसकी सुनवाई करते हुए जस्टिस अजीत कुमार ने नगर आयुक्त को हैजा कॉलोनी में अनाधिकृत तरीके से रह रहे लोगों को 30 दिनों में हटाने के निर्देश दिए हैं.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 4 =