Muzaffarnagar News- थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली में विवाद के चलते की मारपीट
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भाई-भतीजों ने ही किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर घायल अवस्था में किसान को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव संधावली में कश्यप समाज के ओमपाल का उसके बड़े भाई सुरेश से एक प्लाट के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि देर रात सुरेश अपने पुत्रों तथा कुछ अन्य लोगों के साथ गांव में अपने छोटे भाई ओमपाल के घर पहुंचे।
अमन का आरोप है कि वहां उन्होंने प्लाट बंटवारे से मना करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पिता ओमपाल के सिर में धारदार हथियारों से वार किया गया। जिसके चलते पिता गंभीर घायल हो गए। बताया कि जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसके घायल पिता को जिला अस्पताल पहुंचाया।
अमन ने आरोप लगाते हुए बताया कि काफी दिनों से उसके पिता प्लाट बंटवारे को कह रहे थे। उन्होंने बताया कि लेकिन उसके ताऊ ऐसा करने से इंकार कर रहे थे। जिसके चलते आवेश में आकर उसके ताऊ सुरेश और उनके पुत्रों ने अन्य लोगों को साथ लेकर रात उनके घर पर हमला बोल दिया।
ओमपाल के स्वजन ने घटना की जानकारी डायल-११२ पर दी। जिसके बाद पीआरवी २२०८ पर तैनात हैड कांस्टेबल अजमुद्दीन खान, कां. भूपेन्द्र कुमार और चालक राजेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को लेकर जिला अस्पताल भर्ती कराया।

