Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-डीएम ने किया प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा केंद्रों काऔचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । जनपद में प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा २०२२ (पीईटी) के लिए २४ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा में ३८४५ अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा २०२२ (पीईटी) के लिए मुजफ्फरनगर में कुल १२२८८ अभ्यर्थी थे।

प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कुछ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में परीक्षा को पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया गया है।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा जनपद में संचालित हो रहे प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा २०२२ (क्कश्वञ्ज) के निरीक्षण के संदर्भ में चौ० छोटू राम इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनेआवश्यक दिशा निर्देश कक्ष निरीक्षकों को दिए। निरीक्षण के समय सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं, किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी संचालन की स्थिति, प्रकाश, स्वच्छ पेयजल आदि की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों को शत-प्रतिशत पालन करने का भी निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़-संकल्पित है तथा परीक्षा बाधित करने वाले एवं कदाचार करने वालों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के अधीन कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 18 =