Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar घी बनाने की फैक्ट्री पर छापा, 50 किलो घी बरामद

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) शहर के निकट बेहड़ी गांव में आज बड़े पैमाने पर नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया है। गांव में भारी मात्रा में नकली की बरामद किया गया। थाना शहर कोतवाली अंतर्गत चौकी रोहाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी से जुड़ा है जहां स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसडीएम सदर परमानंद झा द्वारा भारी फोर्स और खाद्यय विभाग की टीम के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में छापा मारा है।

जिसमें मौके पर ५० कुंतल देसी घी,घी बनाने के उपकरण एवं घी बनाने में घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम उपयोग हो रहा था एसडीएम सदर की माने तो मौके पर पहुंची टीम द्वारा घी के सैंपल ले लिए गए हैं जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही साथ जिस तरह घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग हो रहा था इस मामले में भी अलग से कार्यवाही की जाएगी वहीं सैंपल आने के बाद यदि मामला घी के नकली होने का पाया गया तो भी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

फिलहाल खाद्य विभाग द्वारा उक्त घी को एक कमरे में सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम सदर परमानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि देखिए सुबह सवेरे स्थानीय पुलिस की सूचना मिली थी कि कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए बताया कि गांव बहेड़ी निवासी रियाज अली पुत्र अली हसन के आवास में नकली घी बनाया जा रहा है

सूचना मिलते ही हम लोग टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं । खाद्यय विभाग की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है दो-तीन घरों में घी बनाने के काम चल रहे थे सैंपल ले लिए गए हैं घी को सील किया जा रहा है सैंपल आने के बाद अगर घी नकली पाया जाता है तो आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =