वैश्विक

Uttarakhand में पैदा होने वाले राजमा और जड़ी बूटी के अच्छे दाम कमा सकते- Bhagat Singh Koshyari

Maharashtra के राज्यपाल Bhagat Singh Koshyari ने कहा है कि कृषि और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने वाले महाराष्ट्र मॉडल को अपनाकर उत्तराखंड की बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के किसान राज्य के अनूठे कृषि उत्पादों को पेटेंट करवाकर अच्छा कमा लेते हैं। इसी तर्ज पर काम करते हुए हम भी केवल Uttarakhand हिमालयी क्षेत्र में पैदा होने वाले राजमा और जड़ी बूटी के अच्छे दाम कमा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां उगने वाले दुर्लभ और जैविक कृषि उत्पादों और हिमालयी शिल्प को बढ़ावा देकर प्रदेश में बेरोजगारी के मुद्दे का समाधान किया जा सकता है।

कोश्यारी ने इस दिशा में काम कर रहे प्रदेश के कुछ गैर सरकारी संगठनों और युवाओं की प्रशंसा भी की। उन्होंने प्रदेश में सक्रिय राजनीति में लौटने की चर्चा को खारिज करते हुए कहा कि वह अब बूढे़ हो गए हैं।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम कोश्यारी दीपावली के मौके पर अपने गृह जनपद पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि वह सक्रिय राजनीति में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्र के जिस पड़ाव पर वे हैं, उसमें सक्रिय राजनीति में लौटने का सवाल ही नहीं उठता।

इसी दौरान उन्होंने उत्तराखंड में रोजगार को लेकर बात की और लोगों की समस्याओं को सुना। कोश्यारी ने कहा कि देश आत्मनिर्भर बन रहा है। ऐसे में उत्तराखंड में संसाधनों की कमी नहीं है। यहां के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ना होगा और राज्य को आत्मनिर्भर बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी दी गई, लेकिन घर सभी को अच्छा लगता है। बीते सवा साल से घर नहीं आ पाया था। इस पर दीपावली पर आने पर अच्छा लगा।

उन्होंने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकास की दौड़ में आगे ले जाना है। हमें स्वरोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। इस दौरान कोश्यारी ने अपने पुराने साथियों से भी मुलाकात की और वह भावुक भी हो गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 7 =