राकेश टिकैत ने पीएम केयर फंड मे दो लाख रूपये का चैक दिया
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता चौ.राकेश टिकैत ने कोविड-19 के प्रभाव के कारण देश मे संकट के चलते पीएम केयर फंड मे राहत राशि का चैक जिलाधिकारी को सौपा।
आज दोपहर करीब 12 बजे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पंहुचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने कोरोना वायरस के कारण देश मे चल रहे संकट के दृष्टिगत डी.एम सेल्वा कुमारी जे. को पीएम केयर फंड मे दो लाख रूपये धनराशि का चैक एवं एक रूपये के सिक्कों वाली 75 किलो सिक्के, करीब 80 लीटर सैनेटाइजर व मास्क भी सौपे।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजू अहलावत, जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र मलिक, चरण सिह टिकैत आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।
