फिल्मी चक्कर

Raksha Bandhan का दूसरा गाना Kangan Ruby रिलीज

आनंद एल राय की  फिल्म ‘रक्षा बंधन (Raksha Bandhan)’ 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है. Raksha Bandhan का ट्रेलर और इसका पहला गाना ‘तेरे साथ हूं मैं’ पहले से ही लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहा है और अब फिल्म के निर्माताओं ने  दूसरा गाना ‘कंगन रूबी (Kangan Ruby)’ रिलीज किया है.

 रिलीज होते ही ‘Kangan Ruby का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है. यह गाना खासतौर पर अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर पर फिल्माया गया है. गाने में सिग्नेचर हुक स्टेप पहले ही प्रशंसकों को आकर्षित कर चुका है. हिमेश रेशमिया द्वारा रचित और गाए गए इस गाने के बोल इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं. तो आइए, आप भी देखिए इस गाने का वीडियो-

 

 

छोटे शहर की कहानी कहने की अपनी सिग्नेचर स्टाइल पर खरे उतरते हुए आनंद एल राय का रक्षा बंधन’ 11 अगस्त को आपके दिल के तार खींचने के लिए तैयार है, जो कि ‘रक्षा बंधन’ का भी अवसर है. फिल्म मध्यवर्गीय चांदनी चौक की पृष्ठभूमि पर आधारित है और छोटे शहरों की कहानियों के राजा आनंद एल राय की एक और क्लासिक है.

अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर अभिनीत, फिल्म में नीरज सूद, सीमा पाहवा, सादिया खतीब, अभिलाष थपलियाल, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत और सहजमीन कौर भी हैं. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =