खेल जगत

धर्म और अध्यात्म कठिन हालात में यह मुझे मार्गदर्शन और एक दृष्टिकोण देते हैं: Keshav Maharaj

दाहिने हाथ में ‘ओम नम: शिवाय’ लिखा तांबे का कड़ा पहनने वाले और जल्द ही अयोध्या जाने की तमन्ना रखने वाले दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर Keshav Maharaj के लिए धर्म और अध्यात्म कठिन हालात में उनकी ताकत है। केशव मैदान पर भी कभी अपनी आस्था की अभिव्यक्ति से परहेज नहीं करते हैं और मैदान में उतरने पर डीजे से ‘राम सियाराम’ बजाने को कहते हैं।

भारत में वनडे विश्व कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उनके बल्ले पर ‘ओम’ का स्टिकर लगा था और पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में मैच जीतने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में जीत पर खुशी जाहिर करने वाले संदेश के अंत में लिखा ‘जय श्री हनुमान’।

भारत के खिलाफ अपनी सरजमी पर हाल ही में टेस्ट सीरीज के दौरान मैदान पर उतरते समय Keshav Maharaj ने डीजे से ‘राम सियाराम’ बजाने के लिये कहा था और यह वीडियो काफी वायरल हुआ। भारतीय मूल के Keshav Maharaj ने यहां ‘एसए 20 फाइनल’ से पहले भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘मैं काफी धार्मिक और अध्यात्म में रूचि रखने वाले परिवार से हूं। धर्म और अध्यात्म मुझ पर थोपे नहीं गए लेकिन मैं महसूस करता हूं कि कठिन हालात में यह मुझे मार्गदर्शन और एक दृष्टिकोण देते हैं। मैं अपनी आस्था से काफी जुड़ा हुआ हूं।’

Keshav Maharaj के परदादा उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से थे जो 1874 में मजदूरी के लिए डरबन आए थे। केशव ने कहा, ‘मैं घर पर सारे त्योहार मनाता हूं और सभी को संदेश देता हूं कि जीवन में कोई ना कोई आस्था जरूर होनी चाहिए।’ अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से वह इतने उत्साहित थे कि उन्होंने उसे लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर किए थे। उन्होंने कहा, ‘मैं भगवान राम का अनन्य भक्त हूं और वह खास दिन था। इतने बड़े पैमाने पर ऐसा कुछ होना बहुत विशेष था। दुनिया में हर जगह ऐसा नहीं होता और मुझे खुशी है कि यह हुआ।’

एसए 20 में लखनऊ सुपर जाइंटस की साथी टीम डरबन सुपर जाइंट्स के कप्तान ने कहा, ‘मैं जब भी भारत आया और समय रहा तो अयोध्या जरूर जाना चाहूंगा।’ क्रिकेट के बारे में बातचीत में उन्होंने कहा कि खेल के विकास और प्रचार के लिए टी20 क्रिकेट जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘मुझे आईपीएल खेलने का अनुभव नहीं है लेकिन एसए 20 का अनुभव शानदार रहा है। इससे युवा खिलाड़ियों को अच्छा मौका मिल रहा है और दर्शकों को बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिल रहा है। मैदान में दर्शक उमड़ रहे हैं।’

उनका मानना है कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा, ‘विकेट अब बेहतर हो रहे हैं और बाउंड्री छोटी हो रही है। ऐसे में टीम को संतुलन और विविधता के लिये स्पिनर की जरूरत है। उम्मीद है कि टी20 विश्व कप में स्पिनर अच्छा प्रदर्शन करके आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बड़ी भूमिका निभायेंगे।’ भारत में विश्व कप में नौ मैचों में 14 विकेट ले चुके इस गेंदबाज ने कहा कि बायें हाथ का स्पिनर होने के कारण इस प्रारूप में चुनौतियां आसान नहीं है।

Keshav Maharaj ने कहा, ‘इसके लिए काफी चतुर होना पड़ता है। अपना होमवर्क पक्का रखना होता है। बायें हाथ के या दाहिने हाथ के या कलाई के स्पिनर हों, एक दूसरे के पूरक के तौर पर गेंदबाजी करनी होती है।’ वह बतौर बल्लेबाज भी अपने खेल पर काफी मेहनत कर रहे हैं और एक अच्छा हरफनमौला बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हूं और इस पर मेहनत कर रहा हूं। उम्मीद है कि भविष्य में यह देखने को मिलेगा।’ इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से विराट कोहली के ब्रेक लेने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘यह व्यक्तिगत मामला है और मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।’

इस प्रकार, Keshav Maharaj के जीवन में उनकी सनातन धर्म के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और उनके क्रिकेट करियर में उनकी दृढ़ता का एक अद्वितीय संगम देखने को मिलता है। उनका यह संगम उन्हें हर क्षण में अनूठा और प्रेरणादायक बनाता है। यही कारण है कि वह अपने जीवन और क्रिकेट के माध्यम से दुनिया को अपने अद्वितीय दृष्टिकोण और आस्था की महत्ता को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21094 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 2 =