रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा टायलेट ब्लॉक का किया लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा एक टॉयलेट ब्लॉक का लोकार्पण विक्रम सैनी (विधायक खतौली), सतीश गोयल (टिहरी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज) व पूर्ण मंडलायुक्त रोटेरियन ललित मोहन गुप्ता जी द्वारा उच्च व प्राथमिक विद्यालय बेगराजपुर में किया गया। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना को रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन वास्तव में साकार कर रहा है।
मैं क्लब सदस्यों को इस नेक कार्य के लिए बधाई देता हूॅ। सतीश गोयल ने कहा कि रोटरी एक समाजसेवी संस्था है और इस कार्य में हमेशा अग्रणी होकर अपनी भूमिका निभाता है।
मैं उन्हें शुभकामनाऐं देता हूॅ कि वो इसी प्रकार समाज के लिए कार्य करते रहें। पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटेरियन ललित मोहन गुप्ता ने बताया कि रोटरी के अंतरराष्ट्रीय संस्था है और प्रत्येक रोटेरियन समाज में अपनी भूमिका निभाता है, चाहे वो विश्व को पोलियो से मुक्त करने की मुहीम या फिर कोई और कठिन कार्य हो।
क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन विपुल भटनागर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। व बताया कि इस वर्ष रोटरी द्वारा विभिन्न विद्यालयों में 21 टॉयलेट ब्लॉक बनाने का लक्ष्य है। रोटेरियन सुनील अग्रवाल जी ने बताया कि हमारे क्लब द्वारा विभिन्न विद्यालयों में वाटरकूलर, फर्नीचर व कम्प्यूटर लैब आदि लगवायें गयें है।
कार्यक्रम का संचालन सचिव रोटेरियन अंकुर गर्ग व कोषाध्यक्ष रोटेरियन अंकित मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रोजक्ट चेयरमेन रोटेरियन आर0सी0 मिश्रा रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन आकाश बंसल, उमेश कुमार गोयल का विशेष सहयोग रहा।
