उत्तर प्रदेश

RSS कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए छह को पकड़ा

RSS से जुड़े युवकों ने गोविंद नगर में धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए एक वैन में सवार छह महिला और पुरुषों को रोककर कटघर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान धर्मांतरण की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी लोगों को छोड़ दिया।

RSS के लोग ईसाई धर्म से जुड़ी संस्था पर धर्मांतरण करने का शक जता रहे थे। कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर ब्रजधाम कालोनी के कुछ लोग प्रत्येक रविवार मिशनरी से जुड़े लोग प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए आते हैं। आरएसएस के पदाधिकारियों को कुछ लोगों ने सूचना दी कि कालोनी में हिंदुओं को ईसाई बनाया जा रहा है।

गरीब परिवारों को दो से ढाई लाख रुपये का लालच देकर प्रत्येक रविवार को एक वैन से चर्च भेजा जाता है। अभी तक मोहल्ले के पांच परिवार ईसाई बनाए जा चुके हैं। रविवार को सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वैन में सवार तीन महिलाएं और तीन पुरुष बैठाए जा रहे थे।

इसी समय स्थानीय लोगों ने उनकी वैन को घेर लिया। सूचना मिलते ही आरएसएस के नगर सह कार्यवाह विक्रम सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। सह कार्यवाह ने घटना की जानकारी कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची।

वैन में मौजूद लोगों को पुलिस थाने में लेकर आई। पूछताछ के दौरान वैन सवारों ने बताया कि उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है। उनको कोई जबरदस्ती भी लेकर नहीं जा रहा था। वे अपनी इच्छा से एक धार्मिक स्थल पर आते-जाते हैं। आरएसएस के पदाधिकारियों के सामने ही सभी ने धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + four =