वैश्विक

‘बलात्कार’ कर रहे Russians, Ukraine में रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कर सकती है रूसी सेना- zelensky

Ukraine:  Russian सैनिकों पर बलात्कार और यौन हिंसा के आरोप भी लग रहे हैं. संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि संयुक्त राष्ट्र यूक्रेन में बलात्कार और यौन हिंसा के मामलों को तेजी से सुन रहा है. यूक्रेनी मानवाधिकार समूह ने रूसी सैनिकों पर बलात्कार को युद्ध के हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

ला स्ट्राडा-यूक्रेन की अध्यक्ष कटेरीना चेरेपखा ने कहा कि उनके संगठन की इमरजेंसी हॉटलाइन पर रूसी सैनिकों पर बलात्कार के 9 मामलों का आरोप लगाया गया था. जिसमें 12 महिलाएं और लड़कियां शामिल थीं. उन्होंने वीडियो के माध्यम से परिषद को कहा कि हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज़ सुनें. हिंसा और बलात्कार का इस्तेमाल अब यूक्रेन में रूसी आक्रमणकारियों द्वारा युद्ध के हथियार के रूप में किया जा रहा है.

महिलाओं से बलात्कार कर रहे हैं रूसी सैनिक!

यूक्रेन में 24 फरवरी से रूसी सैनिक लगातार बम के गोले बरसा रहे हैं और मिसाइलें दाग रहे हैं. हमले में सैकड़ों निर्दोष नागरिक भी मारे गए हैं. हालांकि यूक्रेन पर आक्रमण शुरू होने के बाद से रूस ने बार-बार आम नागरिकों पर हमला करने से इनकार किया है.

संयुक्त राष्ट्र ने पिछले हफ्ते कहा था कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की टीम रूसी सैनिकों द्वारा बच्चों के सामने सामूहिक बलात्कार और यौन हिंसा के आरोपों को सत्यापित करने की मांग कर रहे थे. दावा किया कि यूक्रेनी बलों और नागरिक सुरक्षा मिलिशिया ने भी यौन हिंसा की थी.

रूस का  इनकार

Ukraine के संयुक्त राष्ट्र मिशन ने आरोपों पर टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत प्रतिक्रिया नहीं दी है. संयुक्त राष्ट्र में रूस के डिप्टी एंबेस्डर दिमित्री पॉलींस्की ने सोमवार को सुरक्षा परिषद को बताया कि यूक्रेन और उसके सहयोगी रूसी सैनिकों को बलात्कारी के रुप में पेश करने का स्पष्ट इरादा है. हमने कई बार कहा है कि रूस के युद्ध आम नागरिकों के खिलाफ नहीं है.

 संयुक्त राष्ट्र महिला कार्यकारी निदेशक, सीमा बहौस ने कहा कि न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी आरोपों की स्वतंत्र रूप से जांच होनी चाहिए. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा था कि नागरिकों को टैकों से कुचला गया था और बच्चों के सामने ही महिलाओं का रेप किया गया. उन्होंने रूसी सेना को न्याय के कठघरे में खड़ा करने की मांग की थी.

Ukraine के बंदरगाह शहर मारियुपोल के मेयर ने दावा किया है कि रूसी हमलों में 10,000 से अधिक आम लोगों ने अपनी जान गवां दी है. उन्होंने सोमवार को कहा कि रूसी बलों द्वारा शहर के घेराव के दौरान किए गए हमलों से 10,000 से अधिक आम लोगों की जान चली गई. 

मेयर वी. बॉयशेंको ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत के दौरान कहा कि रूसी हमले के कारण मारियुपोल में मृतक संख्या बढ़कर 20,000 के पार जा सकती है क्योंकि सड़कों पर कफन से ढकी लाशें देखी जा सकती हैं. मेयर ने यह भी दावा किया कि रूसी बल शवों को ठिकाने लगाने के लिए अपने साथ कुछ उपकरण भी लाये थे. उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी बल कई शवों को एक विशाल शॉपिंग केन्द्र ले गए और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. 

जेलेंस्की ने जतायी ये आशंका

इस बीच Ukraine  के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने आशंका जताते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का आह्वान भी किया है. सोमवार को ऐसी अपुष्ट खबरें थीं कि मारियुपोल के दक्षिणी यूक्रेनी बंदरगाह को घेरने में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था. जेलेंस्की ने इन खबरों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हम इसे बेहद ही गंभीरता से लेते हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं कहा कि केमिकल वेपन यानी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल पहले ही किया जा चुका है.

 Volodymyr Zelensky ने आशंका जताते हुए कहा है कि रूस यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का आह्वान भी किया है. सोमवार को ऐसी अपुष्ट खबरें थीं कि मारियुपोल के दक्षिणी यूक्रेनी बंदरगाह को घेरने में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया गया था.

जेलेंस्की ने इन खबरों को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हम इसे बेहद ही गंभीरता से लेते हैं. हालांकि उन्होंने ये नहीं कहा कि केमिकल वेपन यानी रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल पहले ही किया जा चुका है.

रासायनिक हथियार इस्तेमाल कर सकता है रूस- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा, ‘मैं विश्व के नेताओं को याद दिलाना चाहता हूं कि रूसी सेना द्वारा रासायनिक हथियारों के संभावित उपयोग पर पहले ही चर्चा की जा चुकी है. रूस हमारे रक्षा बलों के खिलाफ अपने आतंक के एक नए चरण की तैयारी में हैं. मारियुपोल की रक्षा कर रहे लोगों के खिलाफ रूसी सैनिक केमिकल वेपन का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहे हैं.

‘ रूसी हमले के खिलाफ अधिक कठोर और तेज प्रतिक्रिया करना जरुरी था. मारियुपोल के मेयर के सहयोगी पेट्रो एंड्रीशचेंको ने अपने टेलीग्राम चैनल पर रासायनिक हमले के बारे में रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की. इस बारे में डिटेल्स और स्पष्टीकरण बाद में देने की उम्मीद जताई गई. 

 तबाह हो चुके हैं कई शहर

Ukraine मारियुपोल के मेयर ने दावा किया है कि रूसी हमले में 10,000 से अधिक बच्चों की मौत हुई है. रूसी सैनिकों की ओर से किए जा रहे हमले में कई शहर बर्बाद हो चुके हैं. स्कूल, अस्पताल से लेकर कई इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं. जिसमें हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए.

यूरोपीय संघ ने सोमवार को कहा कि रूस पर अधिक प्रतिबंध एक विकल्प है. रूस के खिलाफ दुनिया के कई देश कई तरह के प्रतिबंध लगा चुके हैं बावजूद इसके यूक्रेन में लगातार हमला जारी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 3 =