उत्तर प्रदेश

Sambhal News: साले से कहासुनी होने के बाद खा लिया जहरीला पदार्थ , Death

Sambhal News: गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी धर्मेंद्र (24) ने साले से कहासुनी होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अलीगढ़ लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव सैमला निवासी धर्मेंद्र और उसके साले ने जनपद बदायूं के दातागंज में आधार कार्ड बनाने की स्वीकृति ले रखी थी।

दोनों वहीं पर रहकर आधार कार्ड बनाने का काम कर रहे थे। दो दिन पहले साले से कहासुनी होने के बाद धर्मेंद्र घर आ गया। रविवार को उसने जंगल में जाकर जहरीला पदार्थ खाने के बाद पहलवाड़ा निवासी अपने बहनोई अवधेश को फोन कर जहर खाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए।

जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने धर्मेंद्र को अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां धर्मेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन युवक के शव को वापस घर ले आए और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के मृतक युवक के शव का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली है और न ही कोतवाली में किसी ने कोई तहरीर दी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =