Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जल बचाओ वृक्ष लगाओ विषय पर गोष्ठी

मुजफ्फरनगर। युवा कल्याण संस्था के कार्यालय साउथ सिविल लाइन मुजफ्फरनगर में जल बचाओ वृक्ष लगाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन के प्रदेश सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि पृथ्वी मेंभूगर्भ जल की मात्रा निरंतर घट रही है।

अगर इस और समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में जल संकट पैदा हो जाएगा अतः सभी लोग आवश्यकता के अनुसार जल का उपयोग करें।

वर्षा के जल को हार्वेस्टिंग कर पृथ्वी के अंदर संचय करें जिससे भूगर्भ जल स्तर में बढ़ोतरी होगी संस्था सचिव डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने कहा कि निरंतर वृक्षों के कटान से भी जलस्तर में कमी हो रही है व पर्यावरण असंतुलन हो रहा है । जिस अनुपात में वृक्षों का कटान हो रहा है उतने वृक्ष लगाए नहीं जा रहे हैं

अतः आज की गोष्टी तभी सार्थक होगी तभी सार्थक होगी जब सभी लोग प्रतिवर्ष पांच पांच वृक्ष लगाने की लगाने की शपथ लें।

न केवल वृक्ष लगाए बल्कि उनके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी लें ।

गोष्टी को श्री रामपाल सिंह पुंडीर जिला अध्यक्ष उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन सहारनपुर, हाजी वारिस संगठन सचिव उत्तर प्रदेश निर्माण संगठन राव मुहिब खां, डॉ राजेश कुमार पुण्डीर,अमित राठी आदि ने संबोधित किया इस अवसर पर भागीदारों को मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 18 =