वैश्विक

सबसे ऊंचे स्तर पर शेयर बाजार, 41,798 पर पहुंचा सेंसेक्स

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 73.92 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के बाद 41,747.84 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9.50 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 12,269.20 के स्तर पर खुला। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स 124.14 अंक उछलकर 41,798.06 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

निफ्टी 12.25 अंक चढ़कर अपने 12,271.95 के रिकॉर्ड शिखर पर पहुंच गया।सबीआई, इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, अडाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, वेदांता लिमिटेड और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले।

वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बैंक, ब्रिटानिया, सन फार्मा, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर शामिल हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk