Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Sikheda News: दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से मचा कोहराम

Sikheda News: तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में मां, बेटा एवं बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार सिखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक पर सवार होकर जा रहे परिवार को कुचल दिया। जिसमें मौके पर मां, बेटा एवं बेटी की मृत्यु हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानसठ निवासी शोएब अपनी बुआ अफसाना और उसकी पुत्री अश्मी और पुत्र अहज के साथ बाइक पर जा रहा था। इन तीनों की मौत हो गई। शोएब गंभीर घायल हुआ है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण हेतु भेज दिया तथा घायल शोएब को उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 16 =