समाजसेवी मनीष चौधरी ने बुजुर्ग महिलाओं को कंबल, मिठाइयां एवं फल बांटे
मुजफ्फरनगर। समाजसेवी मनीष चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर दीवाली पर्व के अवसर पर पटेलनगर में वृ( महिला आश्रम में रह रही बुजुर्ग महिलाओं को कंबल, मिठाइयां व फल बांटकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
आश्रम का जो निर्माण कार्य चल रहा है, उसमें ऊपर की मंजिल पर बन रहे आश्रम को पूरा बनवाने के लिए सहयोग भी दिया।
इस अवसर पर मनीष चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम के चरणों का अनुसरण करते हुए समाज के हित में धार्मिक और सामाजिक कार्य करने का संकल्प लेकर लगातार इस प्रकार के कार्य जारी रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मनीष चौधरी समाजसेवी, भ्रष्टाचार निवारक समिति के जिला अध्यक्ष मनोज पाटिल, हरीश पालीवाल, अंकुर जैन, बृजेश मित्तल, अखिल भारतीय हिंदू एकता दल के जिला अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सभासद विकल्प जैन, वैश्य जागृति मंच के सुरेंद्र मित्तल, अवनीश चौधरी, कुणाल चौधरी लक्की, समाजसेवी विक्की चावला आदि मौजूद रहे ।

