उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: चाकू दिखाकर पड़ोसी चाचा ने किया 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

Sonbhadra News: एक चाचा ने 9 वर्षीय मासूम को चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है की आरोपी चाचा बच्ची का पड़ोसी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार के लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी चाचा ने बच्ची को खाना खाने और बर्तन धुलवाने के बहाने अपने घर ले गया, जहां आरोपी ने चाकू के दाम से मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब इस घटना ने की जानकारी बच्ची की मां को हुई, तो तुरंत परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी

 पुलिस ने तात्कालिक तौर पर मामले का संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद बच्ची की मां उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने पुलिस केस होने की बात कहकर चिकित्सकीय परीक्षण से इंकार कर दिया।

शनिवार को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़िता की मां के तहरीर के आधार पर रविवार को मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने संबंधित गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

गांव के लोगों का कहना है कि आरोपी पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है, लेकिन वह इस तरह का अपराध कर बैठेगा? यह किसी ने सोचा भी नहीं था। परिवार वालों का कहना है कि जिस तरह से नौ वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य अपराध किया गया है।

उसके लिए जब तक आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिल जाती तब तक उन्हें सुकून नहीं मिलेगा। उधर, प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज सीताराम मिश्रा ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21102 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 1 =