उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: शौचालय निर्माण में 26.47 लाख रुपये से अधिक का घोटाला, तीन सदस्यीय कमेटी गड़बड़ी की कर चुकी है पुष्टि

Sonbhadra News: सोढ़ा गांव में कई शौचालयों का निर्माण कागज पर ही करा दिए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच में प्रथम दृष्टया 26,47,873 रुपये का दुरुपयोग पाया गया है। एक ही व्यक्ति के नाम दो से तीन बार शौचालय निर्माण करने को लेकर धनराशि निकाले जाने की बात सामने आई है।

 डीएम टीके शिबू  ने की तरफ से पहले ही एफआईआर के निर्देश दिए जा चुके हैं।पिछले माह डीएम (DM TK Shibu) को दी शिकायत में सोढ़ा निवासी विनोद वर्मा ने बताया है कि गांव में 80 शौचालयों का निर्माण ही नहीं कराया गया और पूरी धनराशि निकाल ली गई। एक व्यक्ति के नाम पर दो से तीन बार पैसा निकाला गया।

प्रकरण में पूर्व में डीएम के निर्देश पर हुई जांच में एडीओ पंचायत ने महज 11 शौचालयों का निर्माण न होने की रिपोर्ट दी। इस पर डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया है कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराएं। अगर विभागीय कार्रवाई नहीं हुई है तो संस्थित कर उसे 30 दिवस में पूर्ण करें। यदि विभागीय कार्रवाई हो गई हो तो अवगत कराएं।

डीएम द्वारा दिए गए एफआईआर के निर्देश के बाद मामले की कराई गई जांच में सोढ़ा में तीन सदस्यीय कमेटी ने प्रथमदृष्टया 26,47,873 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि की है। डीपीआरओ विशाल सिंह ने सीडीओ को और सीडीओ ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। रिपोर्ट में बताया है कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी  तथा स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक अनिल केशरी  और किरन सिंह के द्वारा मामले की जांच कराई गई।

जांच रिपोर्ट के अनुसार सोढ़ा में 215 लाभार्थियों के नाम पर प्रति लाभार्थी ₹12000 की धनराशि व्यय हुई है। इसके हिसाब से व्यय की गई कुल धनराशि 25 लाख 80 हजार और इसके ब्याज मद की धनराशि 67,873 कुल 26,47,873 रुपए का प्रथमदृष्टया दुरुपयोग पाया गया है।

प्रधान और सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगने की जानकारी दी गई है। बता दें कि यह स्थिति सिर्फ एक गांव की है। इसी तरह जनपद के कई गांवों में जहां शौचालय घोटाले की शिकायतें सुनने को मिलती रहती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =