श्रीराम कॉलेज के खिलाडियों ने ताइक्वांडो अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में जीते पदक
मुजफ्फरनगर। चौ0 चरण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वाधान में चल रही अंतरमहाविद्यालयी ताइक्वांडों प्रतियोगिताओं (पुरूष व महिला) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 व 14 जनवरी 2020 को जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत में किया गया जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाडियों ने उत्तम प्रदर्शन करते हुए कई पदकों पर कब्जा किया। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर महाविद्यालय आगमन पर अनुज कुमार, कु0 पिंकी व कु0 नेहा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
श्रीराम कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष एवं क्रीडा अधिकारी प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता के विषय में बताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से सम्बद्धता प्राप्त अनेक महाविद्यालय के ताइक्वांडों खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र अनुज कुमार ने 58 किग्रा के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया वही बीपीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा कु0 पिंकी ने भी भार 49 किग्रा के वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा कु0 नेहा ने 46 किग्रा के वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 आदित्य गौतम ने हर्ष व्यक्त करते हुये कहा कि श्रीराम कॉलेज खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में जनपद की एक अग्रणीय शिक्षण संस्थान है, यहॉे पर खेल प्रतिभाओं को बढावा देने के लिये अनुकूल सुविधाएं, खेल मैदान एवं उत्कृष्ट कोटि के शिक्षक एवं कोच उपलब्ध है। महाविद्यालय विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण कराकर खिलाडियो के लिए एक बेहतरीन मंच उपलब्ध कराता है जिसमें प्रतिभाग करके खिलाडी अपने प्रदर्शन को और अधिक निखारते है तथा अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना स्थान पक्का करते है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डा0 अब्दुल अजीज खान ने खिलाडियों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी खिलाडी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते है इस प्रतियोगिता में भी इस महाविद्यालय के प्रतिभागियो ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर जीत हासिल की। भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
