Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मोहल्ला अब्बुपुर मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियो मे हड़कंप: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को सूचित किया

मुज़फ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अब्बुपुर मे मृत कोवे के मिलने से क्षेत्रवासियो मे हड़कंप मच गया। कौवे का शव मिलने की सूचना मोहल्ले वासियो ने मामले की जानकारी संबंधित विभाग को दी

सूचना मिलने पर जाँच टीम ने मौके पर जाकर मृत कोवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेजा। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व मीरपुर क्षेत्र में भी दर्जनों  क़व्वो के शव मिले थे ।

जिनकी बर्ड फ्लू की पोजेटिव रिपोर्ट आई थी और अब मोहल्ला अब्बुपुरा से भी मृत कव्वे का शव मिला है।स्थानीय निवासियों को आशंका है कि इस कव्वे की मौत का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है।

दरअसल नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अबुपुरा मे देर शाम पेड़ पर बैठा एक कोवा अचानक फड़ फड़फड़ा कर नीचे गिर कर मर गया जिसे देखकर मोहल्लेवासि सहम गये उन्होंने आशंका जताई कहीं मामला बर्ड फ्लू का तो नही देखते ही देखते मोहल्ले मे भीड़ जुट गई

मोहल्ले मे रह रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग ने नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व पशुधन विभाग को इस घटना से अवगत कराया नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्यवाई कर पशुधन टीम को आदेशित किया

कुछ समय पश्चात पशु धन विभाग की टीम ने मौके पर पहुँच कर मृत कोवे को अपने कब्जे मे लेकर जाँच के लिये भेज दिया तब कहीं जाकर घबराये हुए मोहल्ले वासियो ने चेन की सांस ली है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =