फिल्मी चक्कर

Super dancer chapter 4 finale: फ्लोरिना गोगई बनी विनर

Super dancer chapter 4 finale नचपन का महा महोत्सव’ हुआ. इस पॉपुलर किड्स डांस रियलटी शो में फ्लोरिना गोगई विजेता बनीं. उन्हें ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपये का इनाम भी मिला. फ्लोरिना गोगई (Florina Gogai) ने अपने गुरु तुषार शेट्टी के साथ परफॉर्म किया और अपनी परफॉर्मेंस से गीता मां को अभिभूत कर दिया. वहीं, रैपर बादशाह भी फ्लोरिना की परफॉर्मेंस देख चौंक गई. 

इसके बाद नीरजा (Neerja Tiwari) ने अपनी सुपर गुरु भावना के साथ ‘किवे मुखड़े तो’ पर परफॉर्मेंस की शुरुआत की. बेटी को फिनाले में परफॉर्म करते देख नीरजा की मां इमोशनल हो गईं और उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बेटी के परफॉर्मेंस पर गर्व है.

शो के पांच फाइनलिस्ट थे. जिनमें फ्लोरिना गोगई (जोरहाट, असम), इशा मिश्रा (नई दिल्ली), संचित चानना (पंजाब), पृथ राज (बेलगाम, कर्नाटक), नीरजा तिवारी (होशंगाबाद, मध्य प्रदेश) के नाम शामिल थे. आपको बता दें कि शो की शुरुआत इसी साल मार्च में हुई थी, जिसके जज के रूप में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और कोरियोग्राफर गीता कपूर नजर आए.

प्रतिभागियों के अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया. वह जलपरी के गेटअप में आफरीन-आफरीन गाने पर थिरकती नजर आईं. उन्हें देखकर ऑडियंस ने खूब सीटियां और तालियां बजाई. इसके बाद राघव जुयाल ने डांस करने के लिए शिल्पा को स्टेज पर फिर बुलाया और बादशाह भी स्टेज पर आए.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 1 =