Muzaffarnagar News: संघर्ष का हल सडको पर धरना प्रदर्शन करने से नही, अराजनैतिक रहेगी नई भाकियूः मलिक
Muzaffarnagar News:
नई भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने पत्रकारों को बताया कि नलकूप मीटर लगाने के मामले पर पश्चिमांचल विद्युत कम्पनी के एमडी से शीघ्र वार्ता की जाएगी। उन्होने किसानो से कहा कि छोटे-छोटे चकां पर टयूबवैल लगाने की होड खत्म हो और सरकार से मांग की जाएगी की हर 500 बीघे का एक चक बनाकर उस पर एक निजी नलकूप के माध्यम से सिंचाई करायी जाए और सरकार ओटीएस योजना लागू कर नलकूपां को निशुल्क बिजली प्रदान करे और डीजल पर भी किसानो को अनुदान दिया जाए।











