Muzaffarnagar News: सन्धावली गांव के समीप हादसे में एक की मौत, ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Muzaffarnagar News मृतक के परिजनों का कहना है कि मृतक युवक अपने घर में अकेला कमाने वाला था तथा उसका रोजगार भी यह ट्रैक्टर ट्रॉली ही था मृतक के परिजनों ने स्थानीय जिला प्रशासन सहित शासन प्रशासन से कार्यवाही सहित मुआवजे की मांग की है।
वही मौके पर मौजूद प्रतिदर्शयों की माने तो यह बस तेज रफ्तार से आ रही थी तथा आगे जा रही इंगट से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में इसने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की दर्दनाक मौत हो गई है।


