Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

आशा कार्यकर्ताओं की फ़ौज को अहम् जिम्मेदारी, कम से कम दो गज की दूरी से बात करेंः सीएमओ

मुजफ्फरनगर। कोविड-१९ के माहौल में भी परिवार नियोजन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का पूरा जोर है । परिवार कल्याण कार्यक्रमों के बारे में जनजागरूकता और परिवार नियोजन साधनों की लोगों तक उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए आशा कार्यकर्ताओं की फ़ौज को अहम् जिम्मेदारी सौंपी गयी है ।

कोरोना के चलते बदली परिस्थितियों में उन्हें जरूरी हिदायतें भी दी गयीं हैं ताकि वह खुद सुरक्षित रहने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित बना सकें ।

CMOप्रवीण चोपडा का कहना कि परिवार कल्याण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को उन दम्पत्तियों से जरूर बात करनी है, जिनको परिवार नियोजन की आवश्यकता है। ऐसे लक्षित दम्पत्तियों को उनकी पसंद के अनुसार गर्भ निरोधक साधनों जैसे-माला-एन, छाया, सी पिल्स एवं कंडोम उपलब्ध कराना है।

इसके अलावा जो महिलाएं अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन की सुविधा लेना चाहती हों उनकोआशा स्वास्थ्य इकाई तक लेकर जाएं । ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) सत्र के दौरान गर्भ निरोधक गोलियां (माला-एन, छाया) और कंडोम उपलब्ध करायी जायें और जरूरी परामर्श दिया जाए।

इसके साथ ही वह हर दंपत्ति को प्रेरित करें कि वह गर्भ निरोधक साधन का इस्तेमाल करें ताकि अनचाहे गर्भ और गर्भपात की कोई सम्भावना न रहे क्योंकि अनचाहा गर्भ परिवार के सपनों और संसाधनों को सीमित करता है।

गृह भ्रमण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान-आशा कार्यकर्ता मास्क जरूर लगाएं,-हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धोएं,-कम से कम दो गज की दूरी से बात करें,- घर की कुण्डी या दरवाजा न छुएं और न खटखटाएं-आवाज देकर परिवार के सदस्यों को बुलाएं व बात करें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + ten =