वैश्विक

रेड अलर्ट-दिल्ली में तीन-चार कट्टर आतंकी मौजूद

दिल्ली पर आतंकी हमले को लेकर बुधवार को रेड अलर्ट जारी किया गया। त्योहारी मौसम का फायदा उठाकर आतंकी राजधानी को दहलाने की फिराक में हैं। खुफिया जानकारी मिली है कि दिल्ली में तीन-चार कट्टर आतंकी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती (फिदायीन) आतंकी पिछले हफ्ते शहर पहुंच गए हैं।बताया जा रहा है कि यह आतंकी जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने का बदला लेना चाहते हैं। राजधानी में मौजूद आतंकियों में कम से कम दो विदेशी (पाकिस्तानी) आतंकी है। रात के नौ बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियों ने शहर के नौ स्थानों पर छापेमारी की। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।छापेमारी सीलमपुर और उत्तर पूर्वी दिल्ली के दो स्थानों, जामिया नगर और सेंट्रल दिल्ली के पहाड़गंज स्थित दो जगहों पर की गई। बता दें कि जैश अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही जवाबी कार्रवाई की धमकी दे रहा है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पिछले कुछ समय से लगातार अलर्ट जारी कर रही हैं। यह ताजा अलर्ट भी उसी संबंध में है। 

विदेशी खुफिया एजेंसी ने कुछ दिनों पहले जैश के ऑपरेटिव और उसके हैंडलर की बातचीत को इंटरसेप्ट किया था। विदेशी खुफिया एजेंसी के अनुसार जैश भारत में सितंबर 25 और 30 के बीच आतंकी हमले की योजना बना रहा था। जिसके बाद जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, जयपुर, गांधीनगर, कानपुर के साथ-साथ लखनऊ सहित कुल 30 शहरों को हाई अलर्ट पर रखा गया। खुफिया इनपुट के अनुसार जैश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को अपना निशाना बनाने के लिए स्पेशल स्कवायड को तैयार कर रहा है। एक खुफिया अधिकारी का कहना है कि यह वही स्कवायड हो सकता है जो दिल्ली में दहशत फैलाने के इरादे से आया है।

Related Image

सांकेतिक

पांच अगस्त के बाद से ही जैश अपने फिदायीन हमलावरों को सीमापार से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भेजने की कोशिश कर रहा है। उच्च खुफिया अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन को मौलाना मसूद अजहर और उसका बेटा संचालित कर रहे हैं।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk