वैश्विक

‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकवादी ,दो लोगों -चार आतंकवादियों की मौत

पाकिस्तान के कराची शहर में स्थित ‘पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज’ पर आतंकवादी हमला हुआ है। इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस हमले में शामिल आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। बताया गया है कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया है। 

वहीं, हमले के बाद इमारत में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें एक सुरक्षा गार्ड शामिल है। 

पुलिस ने कहा है कि इमारत के प्रवेश द्वार पर दो लोग आए और उन्होंने अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया। 

हमले के तुरंत बाद, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। सुरक्षाकर्मी इमारत को खाली करवा रहे हैं। बम निरोधक दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। बताया गया है कि कुछ लोग अभी भी इमारत में फंसे हुए हैं, जिन तक अभी सुरक्षाकर्मी पहुंच नहीं पाए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने अपने दफ्तरों में खुद को बंद कर लिया है। 

अधिकारियों ने बताया है कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। सिटी एसएसपी का कहना है कि इस हमले को चार आतंकवादियों ने अंजाम दिया है और उन्हें मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है।

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, सुबह नौ बजे के आस-पास चार आंतकवादी पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज की इमारत में घुसे और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। आतंकियों ने मुख्य द्वार पर ग्रेनेड से हमला भी किया। बताया गया है कि सप्ताह का पहला कारोबारी दिन होने के कारण इमारत में काफी भीड़ भी थी। पुलिस ने मुठभेड़ में एक हमलावर को मुख्य द्वार पर मार गिराया, जबकि तीन को इमारत के अंदर ढेर कर दिया। 

घटना की सूचना मिलते ही पाकिस्तानी रेंजर्स और सिंध पुलिस के जवानों ने इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। लोगों को इमारत के पिछले दरवाजे से बाहर निकाला गया। हालांकि, अभी कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 14 =