Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद के 55 स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक ओपीडी के साथ-साथ टेलीमेडिसिन देना भी सुनिश्चित करेंगे

मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं ट्रॉमा सेंटर पर चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है 

जिससे नागरिक अपनी सुविधानुसार अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अथवा दूरभाष के माध्यम से संपर्क कर स्वास्थ्य परामर्श ले सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान समय में ११ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ४३ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक ट्रामा सेंटर है जिन पर चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है वर्तमान में पूरे जनपद में ऐसा कोई भी सामुदायिक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है जहां पर चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई हो

उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने निर्धारित स्थान पर प्रातः ८रू०० बजे से दोपहर २रू०० बजे तक ओपीडी करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही उन को निर्देशित किया गया है कि उनके दूरभाष नंबर पर किसी भी रोगी की कॉल
आने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी रोगी की काल कॉल को सुनते हुए उनकी परेशानी का निस्तारण कर रोगी को उपचार कराना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी अपने पूर्ण मनोयोग के साथ ड्यूटी करना सुनिश्चित करें अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 7 =