Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर को जाम से मुक्ति दिलाना ही लक्ष्यः अभिमन्यु

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एण्टी करप्शन कमेटी की एक आवश्यक बैठक रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों / सदस्यों को नियुक्ति पत्र व आई कार्ड वितरित किये गये।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित शहर के ट्रेफिक व्यवस्था इंचार्ज टी० एस० आई०वीर अभिमन्यु ने कहा कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाना उनका लक्ष्य है जिसे जनता के सहयोग से हर हाल में पूरा करा लिया जायेगा। शहर में भगत सिंह रोड़ पर डिवाइडर लगाने, स्कूलों के खुलने पर छुटटी के दौरान विशेष व्यवस्था कराने का भी उन्होंने संकेत दिया।

उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि वे प्रतिबंधित कट्स को पार न करें, अपितू यू टर्न का प्रयोग करें। कमेटी की बैठक में गांधी नगर चौकी पर तैनात यशपाल कसाना, सुनील कुमार, सभासद राहुल पंवार का अभिनन्दन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्व दोपगोयल बिट्टू, राष्ट्रीय सहायक महा सचिव राजकुमार रहेजा, देवेन्द्र चौहान, पं० मनसख शर्मा, डा० संजय अग्रवाल, प्रवीन वर्मा, नितिन जैन, हरी किशन, अमित धीमान, मनोज गुप्ता, अखिल सिंघल, डा० सुशील, राकेश गुप्ता, वेद प्रकाश, नितिन बंसल, विपिन, रोबिन जैन, संजीव अग्रवाल की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। बैठक का संचालन राजकुमार रहेजा ने किया। पी० आर० ओ० संजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eleven =