किसान यात्रा की तैयारी मे जुटे सपाईयो को पुलिस ने हिरासत में लिया, कोविड टेस्ट भी कराया
मुजफ्फरनगर। कृषि बिल के विरोध मे चल रहे किसानो के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देते हुए सपाईयो ने किसान यात्रा की तैयारी की। सपाईयो द्वारा किसान यात्रा मे सम्मलित होने की खबर के मददेनजर पुलिस प्रशासन आज पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। किसानो के समर्थन मे रैली निकालने जा रहे सपा कार्यकर्ताओ की पुलिस ने घेराबंदी की।
किसान यात्रा की तैयारी मे जुटे सपाईयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किसान यात्रा का आहवान किया गया था। सपा द्वारा किसान यात्रा की तैयारी के प्रस्तावित कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए डीएम सेल्वा कुमारी जे. व एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।
जनपद मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की किसान पदयात्रा को लेकर थाना सिविल लाइन @muzafarnagarpol ने @samajwadiparty के महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी को समर्थकों सहित गिरफ्तार किया pic.twitter.com/ZjKmjWeCk0
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 7, 2020
पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी,पूर्व विधायक अनिल कुमार,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,हाजी लियाकत,अंसार आढती, शलभ गुप्ता महानगर सचिव, अलीम सिददकी महानगर अध्यक्ष,युसुफ गौर हनी,शिवम त्यागी एड.आदि जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओे को पुलिस ने अलग स्थानो तथा कई बडे नेताओ को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सपा द्वारा किसान यात्रा के आहवान की खबर को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता बरती। पुलिस ने नई मन्डी के पटेल नगर स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप को उनके आवास से गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भिजवाया।
सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह,सीओ कुलदीप सिह, इंस्पैक्टर नई मन्डी योगेश शर्मा ने भारी पुलिस फोर्स के साथ सपा नेता गौरव स्वरूप,गौरव जैन, शलभ गुप्ता,अनिल लोहिया, जनार्दन विश्कर्मा आदि सपाईयो को गौरव स्वरूप के आवास से गिरफ्तार कर पुलिस लाईन भिजवाया।
वहीं दूसरी और पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा नेता एवं सभासद विकल्प जैन, शौकत अंसारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढती, सचिन अग्रवाल, विनय पाल,शमशेर मलिक, साजिद हसन,जिया चौधरी, पूर्व मंत्री उमा किरण, सपा नेता राकेश शर्मा को अंकित विहार स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भिजवाया।
इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानो के समर्थन से पीछे नही हटेगी तथा पार्टी हाईकमान के निर्देशो का पालन किया जाएगा।
पुलिस ने इस दौरान अलग अलग स्थानो से कई सपाईयो को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन व छपार थाने भिजवाया। प्रशासन के निर्देश पर हिरासत मे लिए गए सपाईयो का कोविड टेस्ट भी कराया गया।
