संपादकीय विशेषMuzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रदेश की योगी सरकार दे रही युवाओं को रोजगार के अवसर

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार एवं तकनीकि शिक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है। सरकार की मंशा है कि युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदत्त हों तथा तकनीकि शिक्षा के आधार पर विभिन्न संस्थाओ मे रोजगार का सृजन हो।

प्रदेश की योगी सरकार शिक्षा,रोजगार तथा विशेष तौर पर तकनीकि शिक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

मेरठ रोड स्थित विकास भवन से आज दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई मुजफ्फरनगर की मोबाइल वैन का हरी झण्डी दिखाकर उदघाटन करते वक्त उक्त उदगार व्यक्त किए।

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा,चिकित्सा एवं युवाओं को रोजगार के लिए पूरी सजग है।

सरकार द्वारा इस क्षेत्र मे नित नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बताया कि प्रदेश सरकार के आहवान पर प्रदेशभर मे उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का कार्यक्रम चल रहा है।

जिसका उददेश्य उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कौशल विकास मिशन के क्षेत्र मे किए जा रहे सार्थक प्रयासों को अधिकाधिक प्रचार प्रसार करना है।

इसी संदर्भ मे उन्होने उ.प्र.कौशल विकास मिशन जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई मुजफ्फरनगर की वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया है।

जो कि विकास भवन से चलकर जनपद के जानसठ, खतौली, शाहपुर, बुढाना आदि विभिन्न क्षेत्रो मे भ्रमण कर देर शाम जिला मुख्यालय पहुंचेगी।

इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे.,सीडीओ आलोक यादव,एसडीएम सदर दीपक कुमार,जिला विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, भाजपा नेत्री सुषमा पुण्डीर,विजय सैनी, अमित प्रमुख आदि भाजपाई मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21088 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − five =