Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने पर मचा हडकंप…

मुजफ्फरनगर। सुबह ४ बजे अचानक हॉस्पिटल में ऑक्सीजन खत्म हो जाने पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी मरीजों के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों में एक दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने आनन-फानन अपने घरों से ऑक्सीजन के सिलेंडर जमाकर मरीजों की जान बचाई।

मरीजों के परिजनों अधिकारियों से लेकर नेताओं एवं जिलाध्यक्ष को फोन कर इसकी सूचना दी मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला ने ऑक्सीजन की व्यवस्था कराकर कार्य सुचारू करवाया।

बताया जा रहा है कि नगर की जनकपुरी स्थित डिवाइन हॉस्पिटल को जिला प्रशासन द्वारा कोरोना मरीजों के लिए अधिकृत किया गया है। देर रात करीब ४ः०० बजे अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म हो गई।

जिसको देखते हुए परिजनों में एक दहशत का माहौल बन गया। परिजनों ने आनन-फानन में अपने घरों से आक्सीजन के सिलेंडर लाकर मरीजों को कुछ समय के लिए जान बचाई।

अधिकारियों से लेकर कई नेताओं ने फोन नहीं उठाया। जिलाध्यक्ष ने फोन उठाते हुए तिमारदारो की समस्या को सुन कर अधिकारियों के संज्ञान में डाल कर आक्सीजन आपूर्ति सुचारू कराई।

मरीजों का इलाज सुचारू रूप से शुरू कराया। अस्पताल का कहना है कि प्रशासन को पहले स्थिति की जानकारी दी गयी थी लेकिन इसके बावजूद अस्पताल को कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था करनी चाहिए थी और अस्पताल का यह कहना कि हमारे पास आक्सीजन खत्म हो रही है एक गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twenty =