जानसठ रोड़ पर हादसे में युवक शगुन पुत्र प्रमोद की दर्दनाक मौत
खतौली। जानसठ रोड़ पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया गया कि मृतक युवक की २६ अप्रैल को बारात जानी थी।
युवक की अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मचने के साथ ही शादी की तैयारी मातम में बदल गयी। आरोपी अज्ञात चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव लाडपुर का रहने वाला युवक शगुन पुत्र प्रमोद बाइक द्वारा पड़ोस के गांव लिसोढा जा रहा था।
इस दौरान विपरीत दिशा से आये अज्ञात वाहन के चालक ने शगुन की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
शगुन को सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख राहगीरों ने इसके परिजन व पुलिस को सूचना दी।आनन फानन में परिजन व पुलिस मौके पर आ गये। पुलिस ने गम्भीर घायल शगुन को सरकारी अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने शगुन २६ वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
शगुन की अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मचने के साथ ही ग्रामीणों में शोक व्याप्त हो गया। बताया गया मृतक युवक शगुन की २६ अप्रैल को बारात जानी थी
जिसके चलते घर मे शादी की तैयारी जोरों शोरों से चल रही थी। शगुन की अचानक मौत से शादी की तैयारी मातम में तब्दील हो गयी। मृतक के परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

