उत्तर प्रदेश

Unnao News: मां ने देख लिया- सौतेले भाई-बहन थे आपत्तिजनक हालत में, महिला की हत्या कर दोनों हो गए थे फरार

Unnao News सौतेले भाई से प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मां को उसकी बेटी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारकर फरार हो गई थी. आरोपी युवक युवती का सौतेला भाई भी लगता है.युवती की शादी दूसरे से तय होने पर प्रेमी ने युवती के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची थी. हत्या की वारदात के दिन आरोपी युवती के साथ ठहरा था. भोर पहर गहरी नींद में सो रही महिला की हत्या कर दोनों फरार हो गए थे. महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपको बता दें कि बीते सोमवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बन्धुहार में किराए के मकान में बेटी के साथ रह रही महिला शांति सिंह का कमरे में रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतका के गले व चेहरे पर चाकू से कई वारकर मौत के घाट उतारा गया था.

मृतका अपनी बेटी पूजा की पढ़ाई के लिए शहर में किराए पर रह रही थी. मृतका मूल रूप से उन्नाव के पुरवा कस्बे की रहने वाली थी. हत्या की वारदात के बाद मृतका की बेटी घर से लापता हो गई थी. पुलिस ने युवती का मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसके सौतेले भाई शिवम रावत को हिरासत में लिया. शिवम की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका की बेटी को भी हिरासत में लिया.

आरोपी शिवम रावत और मृतका शांति देवी की बेटी को हिरासत में लेने के बाद जैसे ही पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ शुरू किया दोनों टूट गए और हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. मृतका की बेटी ने बताया कि सौतेले भाई से प्रेम प्रसंग में बाधा बनी मां को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था.

मां ने जबरदस्ती दूसरे से शादी तय कर दी थी. शादी दूसरे से तय होने पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की खौफनाक साजिश रची थी. हत्या की वारदात के दिन आरोपी साथ ही कमरे में ठहरा था. भोर पहर गहरी नींद में सो रही महिला की हत्या कर दोनों फरार हो गए थे. महिला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला की बेटी व प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

पूरे मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के यहां 1 दिन पहले एक कोई पुरुष आया था, जैसा कि आसपास के लोगों ने बताया. इसमें शिवम नाम का व्यक्ति जो कि उसका बेटा था और तनु जो उसकी सौतेली बहन है, दोनों में अवैध संबंध थे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 1 =