उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: शुरुआती घंंटों में ही गाजियाबाद, मेरठ सहित कई जगह खराब हुई ईवीएम मशीनें

UP Election 2022: आज 11 जिलों में प्रथम चरण (First Phase) का मतदान सुबह से हो रहा है. वहीं शुरुआती कुछ घंटों में ही कई जगहों से ईवीएम मशीनें (EVM Machine) खराब होने की खबरें भी आ रही हैं. गाजियाबाद (Ghaziabad), मथुरा (Mathura) और मेरठ (Meerut)  में मशीनें खराब होने की जानकारी मिली है. बता दें कि गाजियाबाद के लोनी में बूथ नंबर 341 की आधे घंटे से मशीन खराब रही. वहीं  लोनी बूथ नंबर 17 प्राथमिक विद्यालय बदर पुर पर भी मशीन खराब रही.

मथुरा में कई जगह खराब हुई ईवीएम मशीन

    • थुरा में गोवर्धन के आदर्श कामिनी शिक्षा निकेतन के बूथ संख्या 75 पर ईवीएम खराब होने के कारण एक घंटा देरी से मतदान शुरू हो पाया.
    • वहीं फरह में बूथ संख्या 473 की मशीन बार-बार खराब हो रही है. यहां  बीप की आवाज भी नहीं आने की शिकायत मिली है. मतदाता की शिकायत पर ईवीएम मशीन ठीक भी की गई लेकिन थोड़ी देर बाद फिर वही समस्या आ गई. 

मेरठ में 20 पोलिंग बूथ पर खराब हुई ईवीएम मशीनें

    • इधर मेरठ के कैंट में 20 पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही है. इन पोलिंग बूथों पर टेक्निकल डिपार्टमेंट मशीनें चेंज करने में जुटा हुआ है.
    • वहीं शामली ब्रिगेडियर होशियार सिंह कॉलेज पर 68 नंबर बूथ पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण ईवीएम मशीन नहीं चल पा रही है.
    • मतदान अधिकारी ने बताया तकनीकी फॉल्ट के कारण ईवीएम मशीन खराब हो गई है.  ईवीएम मशीन खराब होने की जानकारी अधिकारी को दे दी गई है जल्द ही दूसरी ईवीएम पहुंचने वाली है. पहुंचते ही तुरंत मतदान चालू हो जाएगा. 

 पश्चिमी यूपी की सीटों पर हो रहा है मतदान

 उत्तर प्रदेश में पहले चरण में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ज्यादातर सीटों पर मतदान हो रहा है. इस चरण में शामली, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों की विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.

पहले चरण के चुनाव में प्रदेश सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, संदीप सिंह, कपिल देव अग्रवाल, अतुल गर्ग और चौधरी लक्ष्मी नारायण के सियासी भाग्य का फैसला होगा. पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे, जिनमें 1.24 करोड़ पुरूष, 1.04 करोड़ महिलाएं और 1448 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 15 =