डा.महावीर सिह फौजदार के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन
मुजफ्फरनगर। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। डीएम सेल्वा कुमारी जे.के निर्देशो के चलते सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार के निर्देशन मे स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर मे विभिन्न स्थानो पर वैक्सीनेशन किया गया
इसी संदर्भ मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज रोडवेज के समीप स्थित एस.डी.पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मे कोविशील्ड की प्रथम डोज तथा कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
इसी क्रम मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृंदावन गार्डन भोपा रोड पर को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। आला अधिकारियो के निर्देश पर वैक्सीनेशन सैन्टर पर कोविड नियमो का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।
इस दौरा सोशल डिस्टेंसिग का पूरा ख्याल रखा गया।
एडीएम प्रशासन अमित सिह,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीएमओ डा.महावीर सिह फौजदार आदि अधिकारियो ने कोविड वैक्सीनेशन सैन्टर पर पहुंच कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

